मैप

१७ जुलाई २०१७ – भारत में बहुत सारे  राज्य है जैसे की जम्मू एंड कश्मीर, हिमाचल प्रदेश , पंजाब। भारत में २९ राज्य है और ७ केंद्र शासित प्रदेश है। भारत के पास वाले देशो का नाम अफ़ग़ानिस्तान ,पाकिस्तान ,म्यांनमार ,बांगलादेश, नेपाल, भूटान और श्रीलंका है। मै भारत के मैप का एक चक्कर रोज लगाता हूँ।  भारत के मैप में कुछ बड़े राज्य है और कुछ छोटे राज्य है। बड़े राज्यो  के नाम राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और छोटे राज्यों के नाम दमन एंड दीव, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार आइलैंड्स। मै  दिल्ली में रहता हु लेकिन मेरा घर महाराष्ट्र में है।  मै महाराष्ट्र में अमरावती में रहता हु। अमरावती के आस पास के ज़िले है वर्धा, यवतमाळ, नागपुर और अकोला। 

पूर्व दिशा में ७ राज्य है जिन्हे ७ बहने कहते है-जिनका नाम है  अरुणाचल प्रदेश ,मिजोरम ,नागालैंड ,मणिपुर ,मेघालय , त्रिपुरा और आसाम। मुझे मैप देखना सबसे अच्छा लगता है। अरुणाचल प्रदेश में झिरो नाम का शहर है। और भारत के प्रधान मंत्री  गुजरात के है । गुजरात में मीठापुर,  जामनगर,  राजकोट और द्वारका ये शहर है। उसमे से मीठापुर में मीठ की बहुत बड़ी कंपनी  है। भारत के समुन्दर के किनारे ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल,,महाराष्ट्र ,गोवा, कर्नाटक है। इन राज्यों को समुन्दर का किनारा नहीं है – जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश ,उत्तर प्रदेश ,उत्तराखंड ,पंजाब , राजस्थान ,गुजरात बिहार, सिक्किम ,पश्चिम बंगाल ,अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर।

Original copy of the page from the diary
Original copy of the page from the diary

Published by aaravraut

मैं अमरावती (महाराष्ट्र) से आरव राउत हूं। मै शुरू से ही एक प्रिंट-समृद्ध वातावरण में बड़ा हुआ, यही कारण था कि पढ़ने और लिखने की दिशा में मेरी प्रवृत्ति विकसित हुई। मेरी मातृभाषा मराठी है। हिंदी दूसरी भाषा है, जिसे मैंने दिल्ली में सुनना और अध्ययन करना शुरू किया जब मेरे पिता महाराष्ट्र से दिल्ली स्थानांतरित हो गए, मैं उस समय केवल 6 वर्ष का था। डायरी के ये पृष्ठ इस अर्थ में बहुत खास हैं क्योंकि यह मेरे द्वारा कक्षा 2 से ही लिखें गए है। मैं एजुकेशन मिरर का सबसे छोटा लेखक हूं जो एक ऑनलाइन शिक्षा संगठन है। जब मेरी दो डायरियाँ प्रकाशित हुईं, तो मैं दूसरी कक्षा में पढ़ रहा था। मैं हिंदी, मराठी के साथ ही अंग्रेजी भाषा में भी लिखता हूं। मुझे यात्रा करना, किताबें पढ़ना और नए विचारों पर काम करना पसंद है। घर पर, मुझे हमेशा अपने मन की बात लिखने की आजादी थी, मैं कभी भी उपदेशक बातें लिखने के लिए मजबूर नहीं था। यही कारण था कि मैंने जल्द ही पढ़ना और लिखना सीख लिया। बचपन में, मैंने लेखन की तकनीकी चीजों को समझा। मुझे याद है कि जब मैं कक्षा 1 (संत मैथ्यूज पब्लिक स्कूल, पश्चिम विहार, दिल्ली) में पढ़ रहा था, तब से मैंने लिखना शुरू किया। पहली बार मैंने 5 अप्रैल 2017 को लिखा था और तब से मैंने कई विषयों पर लिखा और मैंने अपने लेखन के सभी पृष्ठों को संजोकर रखा है। मेरे लेखन की यात्रा के दौरान, मुझे कभी भी किसी भी गलती के लिए बाधित नहीं किया गया था, मेरे माता-पिता चाहते थे कि मैं किसी भी व्याकरण में फंसे बिना लिखूं। इसी बात ने मुझे लिखने के लिए प्रोत्साहित किया क्योंकि मुझे पता था कि अगर कुछ गलत हुआ तो माँ / पिता कुछ नहीं कहेंगे। मैं किसी विषय के बारे में बहुत विस्तार के साथ एक पृष्ठ या कई पृष्ठ लिखता हूं।अगर मेरे द्वारा लिखे गए विषयों को देखा जाए, तो बहुत विविधता है।cc

3 thoughts on “मैप

Leave a comment